फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सराफा व्यापारी की पिटाई से आक्रोश, दुकानें बंद, प्रदर्शन

Sun, 11 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। रुपये के लेनदेन के विवाद में रविवार शाम कस्बा निवासी सराफा व्यापारी को कुछ लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। जानकारी होने के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुभाष गेट पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सभी व्यापारी एकत्र होकर थाने पहुंचे। केस दर्ज करने व आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग रखी। कस्बा करहल के रहने वाले सराफा व्यापारी श्याम जीवन का रविवार की शाम को कुछ लोगों से रुपये के लेनदेन पर विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया तो आरोपियों ने सराफा व्यापारी को पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के व्यापारी एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। घटना के बारे में जानकारी होने के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया और सुभाष गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एकत्र होकर व्यापारी थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक को घटना की जानकारी देते हुए सराफा व्यापारी को पीटने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व केस दर्ज करने की मांग रखी। व्यापारियों को शांत कराते हुए प्रभारी निरीक्षक ने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। सीओ ने भी थाने पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें