आगरा के जयपुर हाउस में टैक्सेशन और यूनाइटेड बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को संयुक्त बैठक की। सभी ने अधिवक्ताओं से अभद्रता के आरोपी हरीपर्वत थाना प्रभारी और संजय प्लेस चाैकी इंचार्ज के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन
अध्यक्षता अक्षय कुलश्रेष्ठ और संचालन संजीव वशिष्ठ एवं यूनाइटेड बार के सचिव अनूप कुमार शर्मा ने किया। एकमत से कहा गया कि दोनों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता कार्य से विरत रहकर सोमवार को दीवानी के गेट पर दोपहर 12 बजे आंदोलन करेंगे।
अधिवक्ताओं ने बताया कि संजय प्लेस में पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने बुधवार को अधिवक्ता के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने उन्हें ही हवालात में बंद कर दिया था। थाने पर समर्थन में पहुंचे अधिवक्ताओं को धक्के मारकर थाने से बाहर कर दिया गया। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
बैठक में संदीप श्रीवास्तव, राघवेंद्र मधुर सिंघल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, रजनीकांत वर्मा, राजकिशोर, अनिल आदर्श जैन, दुष्यंत अस्थाना, देवेश सिंह परिहार, सुमंत चतुर्वेदी, शोभित मोहन, अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।