महापुरुष पर आपत्तिजनक पोस्ट से क्षत्रिय समाज में रोष, थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग
- फोटो : samvad
पिनाहट। सोशल मीडिया पर एक महापुरुष के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद क्षत्रिय समाज के युवाओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार को दर्जनों युवक थाना पिनाहट पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
युवाओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर संबंधित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी सोशल मीडिया आईडी हैक कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उक्त पोस्ट साझा की है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद