रविंद्र दुबे के आवास पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक के दौरान मौजूद ब्राह्मण समाज लोग।
- फोटो : रविंद्र दुबे के आवास पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक के दौरान मौजूद ब्राह्मण समाज लोग।
करहल। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बयान से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। रविवार को बाईपास मार्ग पर रविंद्र दुबे के आवास पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने फिल्म डायरेक्टर के बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि अनुराग कश्यप का बयान निंदनीय है। ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाले अनुराग पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की अनुराग कश्यप की फिल्मों को नहीं देखें। इस दौरान प्रमोद तिवारी, हरिओम तिवारी, श्रीदयाल त्रिपाठी, शशांक मिश्रा, सुरेंद्र दुबे, अखिलेश दुबे, अंशु पांडेय, राम मुरारी, आनंद प्रकाश दुबे, ऋषि दुबे, देव दुबे, अनूप दुबे भी मौजूद रहे।