फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: असलहा जमा कराने का दबाव बनाने पर अधिवक्ताओं में रोष

Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बार एसोसिएशन की बैठक कोर्ट परिसर में बुधवार को आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ताओं ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी असलहा जमा कराने के लिए पुलिस की तरफ से बनाए जा रहे दबाव को लेकर रोष जताया। अधिवक्ताओं ने मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन असलहा जमा करने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं को धमकाया भी जा रहा है। जबकि उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ ने 22 मार्च को शस्त्र लाइसेंस धारकों से असलहा जमा न करने का आदेश जारी किया हैं। अधिवक्ता दूसरे जनपदों में वकालत करने जाते हैं। अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस बनवाए हैं। पुलिस उच्च न्यायालय खंडपीठ के आदेश की अवहेलना कर रही है। इस संबंध में अधिवक्ता जिलाधिकारी से मिलेंगे और न्यायालय के आदेश की प्रति सौंपेंगे। जिससे पुलिस को अधिवक्ताओं के असलहा जमा न करने के निर्देश दिए जा सकें। बैठक में चूड़ामणि सिंह, श्यामेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश चंद्र राजपूत, प्रमोद कुमार पुंडीर, अशोक कुमार, गुरदयाल सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें