कासगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एलईडी के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इसके तहत 29 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।जिले में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। सरकार की ओर आंगनबाड़ी केंद्रों पर से तीन से छह साल तक के बच्चों को प्री-प्राइमरी शिक्षा की व्यवस्था लागू की है। केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शासन से शुरू कर दी गई है। इसके तहत अब बच्चों को एलईडी के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। यह सुविधा केंद्रों पर पहले मिलेगी जो अपने भवन में संचालित हैं। साथ ही वहां पानी, बिजली की व्यवस्था व पोषण वाटिका मौजूद है। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सक्षम केंद्र बनाया जाएगा। जिले से 31 केंद्रों को सक्षम बनाने के लिए चिन्हित करके शासन को प्रस्ताव भेजा गया। इनमें से 29 केंद्रों के लिए शासन से मंजूरी दी गई है। डीपीओ सुशीला ने बताया कि वर्तमान सत्र में 29 केंद्रों को सक्षम बनाने को मंजूरी दी गई है। अभी बजट नहीं आया है। बजट मिलने पर सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी-।