फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 19 को आएंगे सीएम, पुलिस लाइन का करेंगे लोकार्पण

Fri, 16 May 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मार्ग व्यवस्था का निरीक्षण करती डीएम,एसपी साथ में एमएलसी रजनी कांत
विज्ञापन
कासगंज। सीएम योगी आदित्यनाथ 19 मई को कासगंज आएंगे। वह नवनिर्मित पुलिस लाइन का लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ ही जिले की अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। सीएम के आगमन की तिथि निर्धारित होते ही प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों में अपनी ताकत झोंक दी है।जिलाधिकारी मेधा रूपम और एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। इसके पश्चात अधिकारियों ने पुलिस लाइन के मार्ग पर जाकर निरीक्षण किया। आवागमन की सुविधाएं देखी गईं। पुलिस अधीक्षक ने दोपहर के समय पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा संबंधी बैठक की। जिलाधिकारी ने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा पर बातचीत की। इस दौरान एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम की रूप रेखा के संबंध में डीएम, एसपी को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें