फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंगनबाड़ी के बच्चों को एजुकेटर से पढ़ाया जाएगा

Fri, 30 Aug 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह साल तक के बच्चों को ईसीसीई एजुकेटर के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से इनकी तैनाती होगी। जेम पोर्टल के माध्यम से आउट सोर्सिंग के तहत इनको रखा जाएगा।शासन से पहली कक्षा में प्रवेश की आयु छह साल निर्धारित कर दी है। इससे कम आयु के बच्चों को परिषदीय स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। तीन से छह साल तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्री-प्राइमरी शिक्षा की भी व्यवस्था की गई है। इन बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश के लिए तैयार करने को ईसीसीई एजुकेटर रखने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि ये बच्चे भी मुख्यधारा में आ सकें।ईसीसीई एजुकेटर तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करेंगे। बच्चों को रंग, आकार, पेड, पौधे, पशु, पक्षी का ज्ञान कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। केंद्र पर बच्चों की प्रोफाइल तैयार कर उनकी प्रगति के बारे में अभिभावकों को जागरूक करेंगे। स्कूलों में एजुकेटर पद के लिए गृह विज्ञान में स्नातक में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदक का चयन किया जाएगा। विभाग की ओर से 11 महीने के लिए चयन होगा। इसके लिए उन्हें पीएफ, ईएसआई सहित 10313 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें