फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुष्कर्म और लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो23सोरोंजी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस । स्रोत: पुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। सोरों थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान महिला से दुष्कर्म के प्रयास और लूट के आरोपी को ठठेरपुर तिराहा से गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उससे तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और लूटी हुई चांदी की जंजीर बरामद हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि 13 सितंबर को सोरों थाने में एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे दर्ज विवरण के अनुसार, उसकी बहन (28) खेत पर मक्के का भुट्टा रखा रही थी। इस दौरान आरोपी बाबू खां निवासी चंदनपुर घटियारी ने उसकी बहन को पकड़ लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गले में पहनी चांदी की जंजीर और नाक की बाली लूट ली। सोरों पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार की देर रात सोरों पुलिस को पता चला कि आरोपी ठठेरपुर तिराहे से होकर गुजरने वाला है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू कर दी। तिराहे के पास पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस 315 बोर, बाइक और चांदी की लूटी हुई जंजीर बरामद हुई। आरोपी को उपचार के लिए पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल भिजवाया गया। आरोपी पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें