फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अनन्या का चयन

विज्ञापन
अनन्या गुप्ता
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी की एक और खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेरी है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की होनहार जिम्नास्टिक प्रशिक्षु अनन्या गुप्ता का चयन एशियन जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह चीन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अनन्या ने भुवनेश्वर के हाई परफॉर्मेंस जिम्नास्टिक सेंटर में 22 मई से 20 जून तक आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की। 25 से 28 जून तक जियांगयिन (चीन) में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगी।
अनन्या गुप्ता जून 2022 से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रही हैं। वह कोच सविता श्रीवास्तव, जावेद और राजेश यादव के मार्गदर्शन में जिम्नास्टिक की बारीकियां सीख रही हैं। अनन्या की इस उपलब्धि पर आगरा मंडल के प्रशिक्षक, खेलप्रेमियों और खेल विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें