फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनंत, शिवम, मोक्षिका एवं तृप्ती बनीं बैडमिंटन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वशिष्ठ कोचिंग सेंटर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी के राजमाता होल्कर पार्क में शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनंत, शिवम, मोक्षिका एवं तृप्ती विजेता बनीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी राजवीर साहू, अंजली वशिष्ठ एवं अनुराग वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समाजसेवी साहू ने कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते है। कहा कि जो बच्चे विजेता नहीं बन सके वे निराश न हों। कड़ी मेहनत कर अपने खेल में सुधार करें, जिससे भविष्य में विजेता बन सकें। प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई। बालक वर्ग में 5 से 10 साल आयु में अनंत, 11 से 16 आयु में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका में 5 से 10 आयु में मोक्षिका ने, 11 से 16 आयु में तृप्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान गजेंद्र वशिष्ठ, कल्पना वशिष्ठ, हर्ष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें