फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हार्ट अटैक से वृद्ध और फेंफड़ों में संक्रमण से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मंगलवार को पहुंचे दो मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज को हार्ट अटैक पड़ा वहीं फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित युवती की भी मौत हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 422 मरीजों को उपचार दिया गया। पिछले तीन दिन में हार्ट अटैक से सात मरीजों की मौत हुई है। जिला अस्पताल में हार्ट अटैक के सात मरीज पहुंचे जिनमें से छह को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन कक्ष में सर्वाधिक मरीज पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि उनके पास सर्दी जुकाम के 80 मरीज पहुंचे। इनमें 22 बच्चे निमोनिया की चपेट में थे। छह बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोगांव के गांव हुसैनपुर निवासी 70 वर्षीय साहिब सिंह को मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी श्रीचंद्र की 20 वर्षीय पुत्रीय पूनम पिछले कुछ दिनों फेंफड़ों में संक्रमण की चपेट में थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें