फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत चतुदर्शी: रंग बिरंगे अनंत लुभा रहे मन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अनंत चतुर्दशी पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए बाजार में जगह-जगह विक्रेताओं ने लुभावने रंगों के अनंत सजाए हैं। 2 रुपये से लेकर 5 रुपये की कीमत तक के अनंत की बिक्री बाजार में की जा रही है। इसके अलावा लोगों ने पर्व के लिए बाजार से अन्य सामान की भी खरीदारी की है। महिलाएं भी घरों में पूजा-अर्चना कर उपवास रखेंगी।
विज्ञापन

इस तरह से करें अनंत चतुर्दशी पूजा
इस दिन प्रात: काल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें और पूजा स्थल पर कलश स्थापना करें। कलश पर अष्टदल कमल की तरह बने बर्तन में कुश से निर्मित अनंत की स्थापना करें या आप चाहें तो भगवान विष्णु की तस्वीर भी लगा सकते हैं। इसके बाद एक धागे को कुमकुम, केसर और हल्दी से रंगकर अनंत सूत्र तैयार करें, इसमें चौदह गांठें लगी होनी चाहिए। इसे भगवान विष्णु की तस्वीर के सामने रखें। अब भगवान विष्णु और अनंत सूत्र की षोडशोपचार विधि से पूजा कर पुरुष अनंत सूत्र को दांए हाथ में और महिलाएं बांए हाथ में बांधे। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराकर सपरिवार प्रसाद ग्रहण करना चाहिए।
पूजन से यह मिलता है लाभ
दरिद्रता का नाश होता है। दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य की समस्याओं से रक्षा होती है। विशेष मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ग्रहों की बाधा से मुक्ति मिलती है। अनंतसूत्र बांधने से यह रक्षा कवच की तरह काम करता है। अनंत चतुर्दर्शी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा होती है। भगवान अनंत का पूजन करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। -बाल किशन शर्मा, पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें