फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी की शिक्षिका दो जगह कर रही नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। चर्चित शिक्षिका अनामिका शुक्ला का मामला उजागर होने के बाद शहर निवासी एक युवक ने मैनपुरी शहर निवासी एक शिक्षिका की दो जगह तैनाती की शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने एटा और औरैया के बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के बिछिया रोड निवासी विनीत सिंह राठौर ने बीएसए एटा को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि विकास खंड जैथरा के प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर पर कार्यरत शिक्षिका जनपद औरैया के विकास खंड अजीतमल में भी प्राथमिक विद्यालय में नौकरी कर रही हैं। बताया गया है कि यह शिक्षिका वर्ष 2007 से नौकरी कर रही हैं। शिकायतकर्ता ने बताया है कि शिक्षिका मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान की मूल निवासी हैं और वर्तमान में पावर हाउस कॉलोनी में निवास करती हैं। शिकायतकर्ता ने निदेशक बेसिक शिक्षा और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिक्षिका की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें