फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, मौत

Sat, 27 Sep 2025 07:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो08मृतक मासूम मोहन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सहावर। गांव खरुइया में घर के बाहर खेल रहे मासूम को खड़ंजे पर रेत खाली करके लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे मासूम की मौत हो गई। मासूम मां के साथ मौसा के घर पर घूमने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जनपद एटा में पटियाली गेट निवासी मोहन (ढाई साल) पुत्र अर्जुन कुछ दिन पहले मां ज्योति के साथ सहावर के गांव खुरयाई निवासी मौसा मिट्ठूलाल के घर घूमने आया था। परिजन ने बताया कि मोहन शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव में बन रहे खड़ंजे पर रेत डाल कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राॅली ने मासूम को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी सहावर ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि मोहन इकलौता बेटा था। उसकी मौत से मां ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें