फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हार्टअटैक पर लगेगा 40 हजार का इंजेक्शन, 38 की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हार्टअटैक के मरीजों के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। उन्हें 40 हजार रुपये का निशुल्क इंजेक्शन लगाया जाएगा। 38 इंजेक्शन की खरीद हो गई है। दो-दो इंजेक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दिए हैं। दो इंजेक्शन स्टॉक में रखे हैं। हार्टअटैक के मरीज का ईसीजी करते हुए 10 मिनट में ये इंजेक्शन लगाना होगा। इससे अगले हार्टअटैक का खतरा कम होगा और मरीज की जान बच सकेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हार्टअटैक पर टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन लगने से अगला हार्टअटैक आने का खतरा कम होता है। एक इंजेक्शन की कीमत 40 हजार रुपये है। मुंबई से ये प्राप्त हो गए हैं। सीएचसी प्रभारी की निगरानी में ये इंजेक्शन दिए हैं। दूसरे चरण में 50 इंजेक्शन के ऑर्डर दिए हैं। इंजेक्शन लगने के बाद एंबुलेंस से मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जाएगा। इससे मरीज को जरूरी जांच और इलाज मिल सकेगा। जिला अस्पताल भी अपने स्तर से इंजेक्शन की खरीद करेगा। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा ने बताया कि अभी एक इंजेक्शन है और पांच की डिमांड भेज दी है।

10 मिनट में ईसीजी कर देना होगा इंजेक्शन
- योजना के नोडल अधिकारी और एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि सीने में तेज दर्द होने पर मरीज का ईसीजी करना होगा। इसकी रिपोर्ट व्हाटसएप ग्रुप पर भेजी जाएगी। हृदय रोग विशेषज्ञ रिपोर्ट देखने के बाद हार्टअटैक की पुष्टि करेंगे, तब स्टाफ मरीज को इंजेक्शन लगाएगा। जांच से लेकर इंजेक्शन की प्रक्रिया 10 मिनट में करनी होगी।
विज्ञापन


ठंड से बढ़े मरीज, ओपीडी-इमरजेंसी में आ रहे 150 मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ नागर ने बताया कि कि सर्दी बढ़ने पर हृदय रोगियों की संख्या दोगुना से अधिक हो गई है। ओपीडी और इमरजेंसी में रोजाना औसतन 150 मरीज आ रहे हैं। हार्ट अटैक के करीब 20 से 25 मरीज है। इनकी एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी की जा रही है।
विज्ञापन


ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज
- सीने का दर्द कंधे और हाथों तक पहुंचे।
- सीने में दबाव, घबराहट होना, सांस फूलना।
- बैठे-बैठे पसीना आना, चक्कर आना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें