पिनाहट। क्षेत्र के गांव अर्जुनपुरा में शनिवार को पशुओं की नाद रखने को लेकर रविंद्र कुमार और प्रहलाद पक्ष में टकराव हो गया था। रविंद्र पक्ष ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया विपक्षी शील कुमार, बंटू, संजय, ईश्वरी देवी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी सब्बल लेकर उनके घर पर आए। गाली गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें उनके परिवार के लोग गंभीर घायल होे गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विपक्षी चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।