फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अल्टो से हड़कंप, यहां सैकड़ों पर भी एलर्ट नहीं

Mon, 25 Jan 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अल्टो कार चोरी होने के बाद एक नहीं, बल्कि तीन राज्यों की पुलिस किसी आतंकी वारदात होने की आशंका से परेशान है। वहां इससे हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन वर्ल्ड हेरिटेज ताजमहल पर आतंकी खतरा होने के बाद भी हर दिन सैकड़ों वाहन ताज के प्रतिबंधित दायरे में प्रवेश कर रहे हैं, जिनकी पुलिस न तो चेकिंग कर रही है और न ही बिना पास वाले वाहनों को बैरियरों पर रोका जा रहा है।
विज्ञापन

ताजमहल के 500 मीटर परिधि में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध के चलते सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ताजगंज के निवासियों के लिए विशेष वाहन पास जारी किए गए थे, जो शुरुआत में 550 थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 1850 हो चुकी है और करीब 300 पास अस्थायी रूप से हर साल जारी होते हैं। जनवरी से दिसंबर तक की अवधि के लिए पास जारी हो रहे हैं, लेकिन बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मी कार के शीशे पर पास देखकर ही निकलने दे रहे हैं। इनकी न तो चेकिंग की जा रही है और न ही स्टीकर पर मियाद देखी जा रही है। फर्जी स्टीकर, यहां तक कि फोटोस्टेट कापी लगाकर कई वाहन ताजगंज में प्रवेश कर रहे हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय के मुताबिक, ताजगंज क्षेत्र में कई सरकारी विभाग हैं, जहां कर्मचारियों के तबादले के कारण पास की संख्या बढ़ गई है, वहीं अस्थायी पास केवल दो या तीन दिन के लिए जारी हो रहा है। जबकि ताजगंज प्रोजेक्ट के लिए दर्जनों वाहनों को अस्थाई अनुमति महीनों से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें