फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाड़े पर ले जाकर ई-रिक्शा चोरी करने का एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
फतेहाबाद पुलिस ने ई रिक्शा चोर पकड़ा
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। भाड़े पर ई-रिक्शा ले जाकर चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि 17 नवंबर को श्रीभगवान निवासी नीचा खेड़ा थाना निबोहरा ने थाने में केस दर्ज कराया था। इसके मुताबिक दो युवक उसका ई-रिक्शा फतेहाबाद से भाड़े पर फिरोजाबाद जाने की बात कहकर इंधौन ले गए थे। कुछ देर आराम करने के बाद चलने की बात कही। तभी उसे नींद आ गई। वह जगा तो उसका रिक्शा लेकर दोनों गायब थे। इसी तरह 29 अक्टूबर 2025 को चंदन सिंह निवासी सबोरा पिनाहट ने भी इंधौन से ई-रिक्शा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान चंदन सिंह का रिक्शा फिरोजाबाद क्षेत्र में लावारिस मिला। वहीं श्रीभगवान का ई-रिक्शा देवेंद्र निवासी बरकतपुर थाना रसूलपुर फिरोजाबाद के यहां खड़ा मिला। पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि यह रिक्शा उसने 25 हजार रुपये में मोनू और राम भजन ने गिरवी रखा था। पुलिस ने राम भजन निवासी सौफीपुर थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का ई-रिक्शा भी मिल गया। पूछताछ में आरोपी राम भजन ने बताया कि वह अपने साथी मोनू उर्फ कृष्णा निवासी गढ़ी तिवारी बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद के साथ मिलकर ई-रिक्शा चोरी करता था। पुलिस आरोपी मोनू की तलाश में लगी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें