अमृतसर से इंदौर जा रही अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस में रेल अफसर एस-12 कोच लगाना ही भूल गए। मथुरा से 29 लोगों के इस कोच में रिजर्वेशन होने के चलते अफरातफरी मच गई। कंट्रोल रूम को मैसेज दिया और आनन फानन में यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट कराया गया।
अमृतसर से इंदौर एक्सप्रेस बुधवार की रात को करीब 11:15 पर चली थी। गुरुवार की दोपहर को इस ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर पहुंचना था। एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-12 में मथुरा से 29 यात्रियों ने गुना और व्यावरा रायगढ़ तक जाने के लिए अपना रिजर्वेशन कराया था।
इससे पहले कि ट्रेन मथुरा पहुंचती उद्घोषणा कराई गई कि एस-12 कोच में जिन यात्रियों का रिजर्वेशन है वह तत्काल टीसी रूम में पहुंचें उन्हें दूसरे कोच में शिफ्ट किया जाना है। किसी कारण के चलते कोच नहीं लग पाया है।