फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में बनेंगे चार नए नलकूप, बनेंगे दो अंडर टैंक

विज्ञापन
कासगंज की आवास विकास कॉलोनी में अमृत योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए किया जा रहा गड्ढा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अमृत योजना के तहत नए साल से करीब दो हजार परिवारों को शुद्घ जल मिल सकेगा। 6.5 करोड़ रुपये की लागत से प्रथम चरण में किया जा रहा काम दिसंबर तक पूरा होगा। शहर में चार नए नलकूप और दो नए अंडर टैंक बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

शहर में अमृत योजना के तहत काम कराया जा रहा है। 6.5 करोड़ रुपये की लागत से काम को गति दी जा रही है। पूरे शहर में फिलहाल पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं। इस योजना के तहत चार नए नलकूप प्रस्तावित हैं। जबकि दो अंडर टैंक बनेंगे। अंडर टैंक के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। एक अंडर टैंक मिशन चौराहे के समीप और दूसरा अंडर टैंक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में बनेगा। इन दो अंडर टैंक से 2089 परिवारों को दिए जाने वाले कनेक्शन को आपूर्ति दी जाएगी।
सिर्फ जरूरतमंदों को ही मिल सकेंगे प्रथम चरण में कनेक्शन अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जल निगम द्वारा लोगों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। चूंकि 2089 कनेक्शन प्रथम चरण में देने का लक्ष्य तय है। ऐसे में जल निगम अति जरूरतमंदों को ही पहले चरण में कनेक्शन देगा। जरूरतमंदों की जांच जल निगम पालिका के सहयोग से करेगा।
विज्ञापन

पालिका के हैंडओवर की जाएगी योजना
इस योजना के तहत पाइपलाइन बिछाकर घरों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी जल निगम की है। उसके बाद क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पालिका की होगी। काम पूरा होने के बाद जल निगम यह योजना पालिका के सुपुर्द कर देगा।
- अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जा रही है। दिसंबर तक इस योजना का काम पूरा करने का लक्ष्य है। जनवरी में नए साल से चिह्नित कनेक्शन धारकों को अमृत योजना के तहत पानी दे दिया जाएगा। - डीके सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें