फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अव्यवस्थाओं के बीच 35 हजार पर्यटकों ने किया ताज का दीदार

विज्ञापन
122...ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड। संवाद
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल का दीदार करने की चाहत बृहस्पतिवार को सैलानियों के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं रही। दिवाली की छुट्टियों में को 35,671 देसी-विदेशी पर्यटक उमड़ पड़े। सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूर्वी और पश्चिमी द्वारों से लेकर नीम तिराहे बैरियर तक भीड़ नजर आई। अव्यवस्थाओं के बीच टिकट खिड़कियों और सुरक्षा जांच की लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने से बुजुर्ग और छोटे बच्चे बेहाल हो गए। प्रयागराज से परिवार संग आए नवीन गौतम बताया कि इतनी दूर से ताज देखने की खुशी लेकर आए थे, लेकिन पार्किंग फुल होने से मजबूरन सड़क पर गाड़ी खड़ी करनी पड़ी, हर पल चालान और चोरी का डर सता रहा है। वहीं, नोएडा के कौशल को कड़ी चेकिंग के नाम पर हुए लंबे इंतजार ने मायूस किया। उधर, मुख्य गुंबद पर भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि चारों तरफ शू-कवर बिखरे पड़े रहे, जिससे स्मारक की गरिमा भी प्रभावित हुई। एएसआई के आंकड़ों के मुताबिक, कुल पर्यटकों में चार हजार से अधिक विदेशी मेहमान शामिल थे। कुछ ऐसा ही हाल आगरा किले का भी रहा, जहां 8 हजार से ज्यादा सैलानी दिनभर कतारों में जूझते रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें