फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बारिश से हुई फिसलन में गिरकर अमेरिकी पर्यटक घायल, सिर और घुटने में लगी चोट; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Tue, 05 Sep 2023 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बारिश से हुई फिसलन में गिरकर अमेरिकी पर्यटक घायल हो गई। उसके सिर और घुटने में चोट लग गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
Agra: बारिश से हुई फिसलन में गिरकर अमेरिकी पर्यटक ऐमी घायल हो गईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखकर फतेहाबाद रोड पर खरीदारी करने आईं अमेरिकी पर्यटक बारिश में फिसलन होने से गिरकर घायल हो गईं। जानकारी पर थाना पर्यटन पुलिस ने पहुंचकर उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया। उधर, पटना की पर्यटक परिवार से बिछुड़ गईं। उन्हें पुलिस ने परिवार से मिला दिया।

विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि अमेरिका की ऐमी असिमो कारिस पति के साथ भारत भ्रमण पर आई हुईं हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने ताजमहल देखा। शाम तकरीबन 5 बजे फतेहाबाद रोड पर दोनों खरीदारी करने आए थे। एक दुकान पर ऐमी जा रहीं थीं कि तभी बारिश आ गई। इसकी वजह से बाजार में टाइल्स पर फिसलन हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा में नाबालिग से गैंगरेप: सड़क किनारे इस हाल में पड़ी मिली पीड़िता...हालत देख कांप गई देखने वालों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ऐमी फिसल गईं। उनके सिर और घुटने में चोट लग गई। सूचना पर थाना पर्यटन पुलिस पहुंची। तब उन्हें शांति मांगलिक अस्पताल में उपचार दिलाया गया। उन्होंने पुलिस की सहायता करने पर धन्यवाद दिया। उधर, ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पटना की रहने वाली रीता अपने परिवार से बिछुड़ गईं। वह परिजन के नहीं मिलने पर रोने लगीं। इस पर पुलिस पहुंची। उनके परिजन से संपर्क कर मिलवा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें