कासगंज में एंबुलेंस की चेकिंग करते एआरटीओ राजेश राजपूत व यातायात प्रभारी गणेश चौहान
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस की तकनीकी जांच की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी ने सीएमओ को एंबुलेंस की फिटनेस कराने के लिए नोटिस जारी किया है। वहीं, परिवहन निगम के स्थानीय अधिकारियों को बसों की फिटनेस जांच के निर्देश दिए।
एआरटीओ राजेश राजपूत और यातायात निरीक्षक गणेश सिंह चौहान की टीम ने सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंसों की तकनीकी जांच की। उन्होंने एंबुलेंस संचालकों को निर्देश दिए कि किसी भी सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस का संचालन बिना फिटनेस एवं बीमा के न किया जाए। उन्होंने परिवहन निगम के फोरमेन को सड़क सुरक्षा और कोविड-19 के दृष्टिगत बसों में सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन लिखाने और बसों को सेनेटाइज कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा एनआर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की शपथ दिलाई और पंपलेट वितरित किए। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर संयुक्त टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया और लोगों को सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।