फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दविली पर 24 घंटे सेवाएं देने को तैयार रहेंगी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली पर जिले में बीमारों और घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाएं दिवाली के दौरान भी 24 घंटे तैनात रहेंगी। सेवा प्रदाता संस्था की ओर से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रोग्राम मैनेजर सचिन वर्मा ने बताया कि जिले में संचालित 108 सेवा की 24 एंबुलेंस दुर्घटना में घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए तैयार रहेंगी। वहीं जिला प्रभारी विजय चौहान और संदीप कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और दो साल से कम आयु के बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 102 सेवा के तहत संचालित 27 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलटों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। जीवनरक्षक दवाएं भी एंबुलेंस में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें