फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिया से टकराई एंबुलेंस, चालक समेत 5 घायल

Wed, 03 Jun 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पुलिया में घुसी एम्बुलेंस
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव लेकर दिल्ली से बिहार जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस के चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 21.100 पर हुआ। पुलिस के अनुसार एंबुलेंस को बुलंदशहर के थाना सलेमपुर निवासी चालक मनोज चला रहा था। वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और एंबुलेंस सीधे डिवाइडर के बीच बनी पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चीख-पुकार मच गई। एंबुलेंस में बिहार के दरभंगा निवासी विमलकांत का शव था। उनकी पत्नी अनिल देवी अपने बेटे अनंत झा, परिजन गोविंद झा, मुकेश कुमार और सुधांशु के साथ शव लेकर दिल्ली से अपने पैतृक निवास दरभंगा जा रही थीं। हादसे में अनिल देवी सहित वाहन में सवार सभी पांचों लोग घायल हो गए।

फतेहाबाद थाना पुलिस और यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी (प्रथम) सुधीश कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया। यूपीडा अधिकारी ने बताया कि तत्काल दूसरी एंबुलेंस से विमलकांत के शव को उनके परिजन के साथ बिहार के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें