फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चौरासी घंटे वाली मंदिर में लगेगा अम्बुवाची मेला

Tue, 24 Jun 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। अम्बुवाची भारत देश के सबसे रहस्यमयी और शक्तिशाली धार्मिक आयोजनों में से एक है। यह पवित्रा मेला हर वर्ष जून महीने में आसाम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर में आयोजित होता है। चौरासी घंटे वाली मंदिर की व्यवस्थापिका महारानी गुप्ता ने बताया कि यह त्योहार देवी कामाख्या के वार्षिक मासिक धर्म चक्र को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि यह प्रकृति, स्त्री शक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय संगम है। माता चौरासी घंटे वाली मंदिर भी एक तांत्रिक सिद्ध पीठ है। 84 घंटे वाली माता कामाख्या माता की छोटी बहन भी है। इस कारण यह आयोजन यहां भी मनाया जाता है। अम्बुवाची पर्व 25 और 26 जून को मनाया जा रहा है। माता के रोज दर्शन करने, दीप दान करने और परिक्रमा लगाने से 10 गुना फल प्राप्त होता है। 26 जून को माता के भव्य दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें