अटेंडेंस को लेकर हर साल होने वाली चिकचिक से अब छात्रों को राहत मिल सकती है। अंबेडकर विश्वविद्यालय ने इस बार नए फॉरमेट पर सभी कालेजों के लिए यूनिवर्सल अटेंडेंस शीट तैयार की है। कालेज पहले अपनी ओर से छात्रों की उपस्थिति एक शीट पर लगाते थे। कई बार पुराने फॉरमेट की पंजिका से उपस्थिति का ब्योरा मूल्यांकन केंद्र तक नहीं पहुंचता था। या कॉपी न मिलने पर छात्र को अनुपस्थित मान लिया जाता था। इस समस्या से निपटने के लिए विश्वविद्यालय ने एक समान अटेंडेंस शीट तैयार कराई है। अब विश्वविद्यालय के पास भी छात्र की उपस्थिति का ब्योरा रहेगा।