फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर विश्वविद्यालय में 25 दिन में जांचनी हैं 50 लाख कापियां

Sat, 04 Jun 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
30 जून तक नहीं निकल सकेंगे परिणाम, इस बार देर से शुरू होगा सत्र 
विज्ञापन


डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का सत्र इस बार भी देरी से शुरू होगा। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के नियमानुसार 30 जून तक परिणाम आ जाने चाहिए, इधर मूल्यांकन निपटने के लाले हैं। अगर ऐसा हुआ तो लगातार सातवीं बार विश्वविद्यालय का सत्र लेट होगा। अभी तक 20 फीसदी मूल्यांकन ही निपट सका है। मुख्य परीक्षा में 6.52 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। इनकी उत्तरपुस्तिकाओं की संख्या 70 लाख के करीब हैं। सबसे बड़ी चुनौती कला वर्ग के मूल्यांकन की है। कला वर्ग में ही कुल कापियों की संख्या 40 लाख है। अभी तक कला, विज्ञान और वाणिज्य विभाग की करीब 50 लाख कापियां जांचनी बाकी हैं। जून के 25 दिन ही बाकी हैं, ऐसे में औसतन एक दिन में दो लाख कापियां जांचनी होंगी। इस बारे में कुलसचिव केएन सिंह ने बताया कि बीकॉम का मूल्यांकन समाप्त होने को है। परीक्षकों की संख्या बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन


सेमेस्टर कोर्स में प्रवेश अटका
लेट सेशन के चलते ही विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया लटक गई है। आईईटी, होम साइंस इंस्टीट्यूट, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस, बेसिक साइंस इंस्टीट्यूट में संचालित कोर्स की हाल ही में परीक्षाएं शुरू हुई हैं। परीक्षाओं के बीच ही इनमें प्रवेश प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें