जगनेर। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाले जाने के लिए बुधवार को जगनेर थाने में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सद्भाव के साथ अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से निकालें। शोभायात्रा के मार्गों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मनोज पौडवाल, नीरज, तारा, राजकुमार, सुनील, भानु प्रताप आदि माैजूद रहे।