फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती : जरार से बाह तक आज निकलेगी शोभा यात्रा

विज्ञापन
जरार में आंबेडकर जयंती की तैयारी
विज्ञापन
बाह। संविधान शिल्पी डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर क्रांतिनगर जरार से बाह तक मंगलवार को शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें सामाजिक न्याय, समानता एवं उनके शिक्षा, अधिकारों के संदेश की गूंज सुनाई देगी।
विज्ञापन

आंबेडकर समिति जरार के महावीर प्रसाद ने बताया कि शोभा यात्रा मार्ग पर आकर्षक सजावट की गई है। जरार से बाह तक स्टेट हाईवे पर दो किमी लंबी शोभा यात्रा में 30 से ज्यादा झांकियां शामिल रहेंगी। शोभा यात्रा के समापन पर बाह के आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। आयोजन समिति से जुड़े रामप्रकाश, भारत सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय सहगल, राजकपूर, हाकिम सिंह, प्रेम बाबू, जोधाराम, मनोज कुमार, बबलू हिमकर, प्रमोद, अनिल कुमार आदि तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें