कुबेरपुर। संविधान शिल्पी, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 135वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में एत्मादपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार प्रातः 7 बजे कस्बे के मोहल्ला सतोली स्थित धर्मशाला से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद आंबेडकर पार्क पहुंचकर विचार गोष्ठी होगी।
वहीं, बुधवार को आंबेडकर पार्क स्थित परिसर में 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और वृद्ध जन सम्मान आयोजित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कुशवाह, पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद पुष्कर, पूर्व एमएलसी स्वदेश कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी सर्वेश बघेल सहित आदि होंगे।