फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एक महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका आंबेडकर पुल, जाम झेल रहे पर्यटक, वाहनों की लग रही कतारें

Fri, 20 Jun 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 राज्य सेतु निगम ने 15 जून तक क्षतिग्रस्त आंबेडकर पुल की मरम्मत का दावा किया था, लेकिन ये अभी तक शुरू नहीं हो सका है। 

 
विज्ञापन
आंबेडकर पुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरा सी आंधी में क्षतिग्रस्त हुआ आंबेडकर पुल एक महीने बाद भी बंद है। चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो सका। ताजमहल व आगरा किला घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को जीवनी मंडी से वाटरवर्क्स तक जाम झेलना पड़ रहा है। एमजी रोड पर भी मेट्रो बेरीकेडिंग से यातायात प्रभावित है।
विज्ञापन


 

राज्य सेतु निगम ने 15 जून तक क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का दावा किया था, लेकिन 30 दिन बाद भी नतीजा शून्य रहा। 22 मई को आई आंधी में भारी जालियों के कारण पुल का फुटपाथ टूट गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निरीक्षण के बाद पुल की मरम्मत और आवागमन बंद करने के निर्देश दिए थे।

बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने पड़ताल की, तो क्षतिग्रस्त पुल पर मरम्मत कार्य बंद मिला। नगर निगम की जिन जालियों के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ, उन्हें अब तक नहीं हटाया गया। उधर, फुटपाथ पर स्लैब भी नहीं पड़े। रेलवे माल गोदाम और भैरों नाला सीवेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) दोनों तरफ से पुल पर जाने का रास्ता बंद है।
विज्ञापन

कंक्रीट के भारी-भरकम डिवाइडर रख इन रास्तों को बंद किया गया है। उधर, पुल से आवागमन बंद होने के कारण एक तरफ पर्यटक तो दूसरी तरफ शहरवासियों को गंतव्य तक जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। राज्य सेतु निगम अधिकारियों के लचर रवैये की लोग शिकायत कर रहे हैं। इस संबंध में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि सेतु निगम अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें