फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह ताज! खूबसूरती पर फिदा हुए अमेजन के सीईओ, महिला मित्र के साथ खिंचाए फोटो

Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल पर अमेजन कंपनी के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल दुनिया में प्रसिद्घ है और यहां हर कोई एक बार आने की ख्वाहिश रखता है। अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने मंगलवार को अपनी महिला मित्र लॉरेन सांचेज के साथ ताजमहल का दीदार किया।
विज्ञापन


दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बेजोस संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती पर फिदा हो गए। काफी देर तक वह न सिर्फ स्मारक को निहारते रहे बल्कि अपनी महिला मित्र के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए।

जेफ बेजोस दोपहर लगभग 12 बजे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल पर पहुंचे। उनके साथ उनकी महिला मित्र भी थीं। लगभग दो घंटे तक ताज के साये में दोनों ने वक्त गुजारा।
विज्ञापन


मुख्य स्मारक की खूबसूरती देख वह मंत्रमुग्ध हो गए। साथ चल रहे गाइड से उन्होंने स्मारक की पच्चीकारी और इसके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत के बारे में भी जाना। गाइड उनके साथ ही आया था। सेंट्रल टैंक और स्मारक के अन्य हिस्सों में उन्होंने फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें