फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 'पीरियड्स सामान्य शारीरिक प्रक्रिया, डरे नहीं, सिर्फ इन बातों को रखें ध्यान'

Sun, 12 Aug 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Periods Awareness Program - फोटो : अमर उजाला
आगरा में व्हिस्पर च्वॉइस और अमर उजाला की ओर से सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में कई स्कूलों की छात्राएं और उनकी माताओं ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने पीडियड्स से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीरियड्स सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, डरने की जरूरत नहीं। संक्रमण से बचने के लिए कपड़े के बजाय सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल की सलाह दी गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: 'पीरियड्स सामान्य शारीरिक प्रक्रिया, डरे नहीं, सिर्फ इन बातों को रखें ध्यान'

2 of 5
Periods Awareness Program - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में पीरियड्स से जुड़ी जानकारियां साझा करने और जागरूकता लाने के उद्देश्य से शार्ट फिल्म दिखाई गई। फिल्म में दिखाया गया कि पीरियड्स के दौरान तमाम छात्राएं स्कूल नहीं जाती। उनका आत्म विश्वास कम हो जाता है। कपड़े के इस्तेमाल से किस तरह की दिक्कतें होती हैं। सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करके हर कार्य को सामान्य तरीके से किया जा सकता है। सेनेटरी पैड के इस्तेमाल का लाइव डेमो दिया गया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: 'पीरियड्स सामान्य शारीरिक प्रक्रिया, डरे नहीं, सिर्फ इन बातों को रखें ध्यान'

3 of 5
अभिनेत्री माही विज - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि 'लागी तुझसे लगन', 'बालिका वधू' सीरियल में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी माही विज ने कहा कि उन्हें कई बार पीरियड्स के दौरान भी शूटिंग करनी पड़ती है। पैड का इस्तेमाल करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने अपील की कि पैड को डस्टबिन में ही डाला जाए। 

तस्वीरें: 'पीरियड्स सामान्य शारीरिक प्रक्रिया, डरे नहीं, सिर्फ इन बातों को रखें ध्यान'

4 of 5
सपनों की उड़ान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी पचौरी ने कहा कि किशोरावस्था में बहुत से शारीरिक परिवर्तन होते हैं। पीरियड्स भी सामान्य प्रक्रिया है। इसमें खानपान का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान चिड़चिड़ापन और पेट दर्द की शिकायत रह सकती है। इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: 'पीरियड्स सामान्य शारीरिक प्रक्रिया, डरे नहीं, सिर्फ इन बातों को रखें ध्यान'

5 of 5
सपनों की उड़ान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कराटे एक्सपर्ट दीपिका यादव ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में गायत्री पब्लिक स्कूल, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल और एसएस
कान्वेंट स्कूल की छात्राओं और उनकी माताओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें