अमर उजाला-उत्तम इंस्टीट्यूट का संयुक्त पोस्टर विमोचन समारोह
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में रोजगार के संकट को देखते हुए अमर उजाला और उत्तम इंस्टीट्यूट द्वारा 29 नवंबर से अवसर रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इससे पूर्व आगरा में शनिवार को अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर का पोस्टर विमोचन किया गया।
उत्तम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना के दौर में बेरोजगारों के सामने नौकरियों का संकट है। मगर, छात्र-छात्राएं अपना उद्यम स्थापित करके यह संकट दूर कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं अपना उद्यम लगाकर बेरोजगारों को रोजगार दें। अवसर एंटरप्रेन्योरशिप फेयर में इच्छुक छात्र-छात्राओं को नया उद्यम लगाने से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा।
हरीपर्वत स्थित कारपोरेट सेंटर में आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप फेयर पोस्टर विमोचन समारोह में उन्होंने बताया कि अपना उद्यम लगाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और अपने पसंद के उद्योग का विवरण फीड करें।