यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से दस तक के बच्चों के लिए है। सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर और ई-मेल पता स्पष्ट हो। प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा।
लेखन प्रतियोगिता- देश के नाम पैगाम
- यह प्रतियोगिता दो कैटेगरी में होगी। पहली कैटेगरी में 17 से 22 साल तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी कैटेगरी में 23 वर्ष और इससे ऊपर के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।
- प्रतिभागियों को थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिखकर दी गई वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों में से पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
कृपया ध्यान दें, कब और कैसे भेजनी हैं प्रविष्टियां
रजिस्ट्रेशन और अपनी प्रविष्टि पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। विजेताओं के नाम समाचार पत्र और
mtp.amaruajala.com पर घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। ‘जरा याद करो कुर्बानी’ नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में एलआईसी ऑफ इंडिया का सहयोग रहेगा।
घर में सपरिवार करें राष्ट्रगान
15 अगस्त को सुबह ठीक दस बजे अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकेंड दें और साथ मिलकर राष्ट्रगान करें। इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए कार्यक्रम के समर्थन में
mtp.amaruajala.com पर जाकर शपथ लें।