फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: खेत-खलिहानों में भी गूंजेंगे आजादी के तराने

Mon, 06 Aug 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजादी की लड़ाई जवानों के साथ-साथ किसानों ने भी लड़ी। ऐसे में आजादी का पर्व गांवों में भी जोरशोर से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर खेत-खलिहान में आजादी के तराने गूंजेंगे। 
विज्ञापन


'अमर उजाला' के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सोमवार को सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय में हुई बैठक में किसानों ने यही कहा। किसान संगठनों ने 15 अगस्त को अपने घर-गांव को सजाने और सुबह 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान कराने का जिम्मा लिया। 

आलू किसान विकास समिति के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि आजादी की लड़ाई सभी धर्मों के लोगों ने लड़ी, इसे हर धर्म के लोगों को उत्साह के साथ मनाना होगा। हम अपना गांव सजाएंगे, घरों पर तिरंगा भी फहराएंगे। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद किसान संगठनों के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इंटक जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि हमारे संगठन चौराहों पर मजदूरों के साथ सुबह 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान कराएंगे। इसके साथ ही भवन निर्माण मालिकों को भी ऐसा कराने को कहेंगे। 

कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि कुमार ने बताया कि अमर उजाला का अभियान मां तुझे प्रणाम नई पीढ़ी को राष्ट्रगान के सम्मान का महत्व समझा रहा है। जन-जन तक ये संदेश पहुंचाने के लिए गांवों में भी संगोष्ठी कराई जाए। 

आलू उत्पादक किसान समिति के महामंत्री मोहम्मद आलमगीर ने कहा कि 15 अगस्त सबसे बड़ा त्योहार है। गांवों में जागरूकता रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने चाहिए। इस दिन हम अपने क्षेत्र में वाहन रैली निकालेंगे। 
विज्ञापन

आलू किसान विकास समिति के प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि अमर उजाला नई पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश दे रहा है। जरूरी है कि ब्लाक स्तर पर विचार गोष्ठी कर आजादी के नायकों के बारे में बताया जाए। 

भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिहं चाहर ने कहा कि मां तुझे प्रणाम ने लोगों में राष्ट्रगान के सम्मान की चेतना जगाई है। किसान संगठन 15 अगस्त के दिन अपने क्षेत्रों में देशभक्ति के कार्यक्रम करेंगे।

अमर उजाला के कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह, भागीरथ सिंह, लाल सिंह, विकल्प लवानियां, लाल बहादुर सिंह, देव प्रकाश, फिरोज खान, एपी वाजपेयी, अवधेश सोलंकी, भोलू चौधरी समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें