फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को करियर की राह दिखाएगा अमर उजाला एजुकेशन फेयर, लकी ड्रा के विजेता को मिलेगा लैपटॉप

Tue, 21 May 2019 01:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अमर उजाला एजुकेशन फेयर का लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारहवीं के बाद भविष्य को लेकर उलझन में फंसे विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला एजुकेशन फेयर शुरू हो गया है। दो दिवसीय फेयर का शुभारंभ मंगलवार को आगरा के एसआरके मॉल में किया गया। लक्ष्य-2019 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर में कोर्स ओर कॉलेज से संबंधित सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। लकी ड्रा के विजेता को लैपटाप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी युवा पाठकों को करियर की राह दिखाने और कालेज के चयन में उनकी मदद के लिए अमर उजाला की ओर से लक्ष्य-2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ सुबह साढ़े दस बजे से होगा, जो शाम के साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इसमें प्रवेश निशुल्क है। एजुकेशन फेयर में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईएससी से 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। 

दो दिवसीय फेयर में विभिन्न शिक्षण संस्थान, देश के नामचीन कालेज और टॉप-10 विश्वविद्यालय से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। प्रतिभागियों को विभिन्न संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया, उनकी नियमावली आदि के बारे में भी बताया जाएगा। स्ट्रीमवाइज नए पाठ्यक्रम और छात्रवृत्ति की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त में मिलेगी करियर काउंसलिंग रिपोर्ट

एजुकेशन फेयर में प्रतिभागियों को प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं से सीधे मुलाकात और बातचीत का मौका मिलेगा। टॉप-50 छात्र-छात्राओं को 6400 रुपये मूल्य की साइकोमेट्रिक टेस्ट के साथ व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग रिपोर्ट मुफ्त दी जाएगी। 

स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए बडी फॉर स्टडी की ओर से सभी को मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। विदेशों में अध्ययन के लिए एडब्ल्यूआई की ओर से प्रवेश एवं करियर काउंसलिंग की जानकारी दी जाएगी। इस फेयर में भाग लेने के लिए 9756205712 पर संपर्क कर सकते हैं। 

मेधावी किए जाएंगे सम्मानित

एजुकेशन फेयर में यूपी बोर्ड के 12वीं के 60 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले, सीबीएसई बोर्ड और आईएससी से इंटरमीडिएट में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

हमारे सहयोगी: 
- उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, काबरा होराइजन, ईशान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, जेएस यूनीवर्सिटी, मोशन एकेडमी, इम्पैक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, आईआईएफसीए, जीएलए यूनीवर्सिटी, श्री सिद्धि विनायक, अविरल क्लासेज, रुद्रा एकेडमी, सुभारती यूनीवर्सिटी, एमएम यूनीवर्सिटी, बडी फॉर स्टडी, ओवरसीज, माइंडलर, जीएनआइओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एसआरएम यूनीवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कालेज, बलूनी क्लासेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें