फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला असर: अब घर बैठे मिलेगा गृहकर ओटीएस का लाभ, ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन; नगर निगम ने शुरू की सुविधा

Thu, 03 Sep 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला में करदाताओं की समस्या प्रकाशित होने के बाद आगरा नगर निगम ने गृहकर ओटीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन और रसीद की सुविधा शुरू कर दी है। अब करदाता घर बैठे ओटीएस का लाभ ले सकेंगे, जबकि चारों जोन में हेल्प डेस्क और वार्डों में कैंप भी लगाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
गृहकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गृहकर, संपत्ति कर जमा करने के लिए 15 अगस्त से शुरू की गई एकमुश्त समाधान में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अमर उजाला ने बुधवार को करदाताओं की यह समस्या प्रकाशित की तो नगर निगम ने ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था शुरू करा दी। नगर निगम की वेबसाइट https://nagarnigamagra.com/ पर क्लिक करने के बाद करदाताओं के लिए ओटीएस का आइकन दिया गया है, जिस पर क्लिक करते ही वह सीधे https://upulbots.in/ पर जाकर ऑनलाइन ओटीएस की सुविधा ले सकते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के करदाताओं को बकाया संपत्तिकर पर ब्याज में राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत ऑनलाइन आवेदन की सुविधा बुधवार को शुरू कर दी गई। ओटीएस तो 15 अगस्त से लागू थी, लेकिन ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहे थे। तकनीकी खामियों के कारण अब तक ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे थे। ऑनलाइन आवेदन और रसीद जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बुधवार को ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद हरीपर्वत जोन में कौशलपुर निवासी धनीराम को 3,347 रुपये की पहली रसीद जारी की गई।

सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी संपत्ति श्रद्धा पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन के साथ करदाता नगर निगम कार्यालय में भी ओटीएस योजना का फायदा ले सकते हैं। चारों जोन लोहामंडी, हरीपर्वत, छत्ता और ताजगंज में हेल्प डेस्क लगाई गई है। वार्डों में कैंप भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पहले ही उठाएं फायदा
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि ओटीएस में अंतिम समय में भीड़ और तकनीकी परेशानी से बचने के लिए करदाता अभी फायदा उठा लें। ब्याज में छूट का ऐसा मौका फिर उन्हें नहीं मिलेगा। हेल्प डेस्क और कैंप में लोग ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।- , 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें