फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, गांधी की स्वदेशी अवधारणा को कागज पर उतारा

Wed, 25 Sep 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कागज पर तस्वीरें बनातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर अमर उजाला और खादी ग्रामोद्योग की ओर से पूरे प्रदेश के विद्यालयों में स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा के प्रमुख विद्यालयों के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और उनसे जुड़े घटनाक्रमों व खादी के साथ स्वदेशी की अवधारणा को कागज पर उतारा। 
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में श्री कालीचरण इंटर कालेज, पूर्व माध्यमिक कालेज, शमसाबाद, ज्ञान भारती इंटर कालेज, राजकीय हाईस्कूल दिगनेर, जीएस इंटर कॉलेज, राज इंटर कॉलेज सहित 30 विद्यालय शामिल रहे। 

स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मूल्यांकन करके प्रत्येक स्कूल से तीन छात्रों को चयनित किया। चयनित विद्यार्थियों की चित्रकला की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें तीन निर्णायकों द्वारा श्रेष्ठ 10 पेंटिंग्स का चुनाव किया जाएगा। चयनित छात्रों को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें