फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुपर स्टूडेंट’ बनने के लिए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Fri, 28 Sep 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सुपर स्टूडेंट का लोगो
विज्ञापन
‘सुपर स्टूडेंट’ की तलाश के लिए आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला की ओर से गुरुवार को आगरा पब्लिक स्कूल और क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यालय के कक्षा 11 और 12 के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सुपर स्टूडेंट बनने के लिए दावेदारी की।
विज्ञापन


परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, तर्क आदि से संबंधित 50 सवाल पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न दो अंक के थे। प्रश्नपत्र को हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया गया। ओएमआर शीट आधारित परीक्षा कराई गई। विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होकर उत्साहित थे। उनका कहना था कि आगे प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होना है। इस परीक्षा से काफी कुछ सीखने को मिला।

परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला सुपर स्टूडेंट की फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शुक्रवार को कमला नगर स्थित एसएस कान्वेंट स्कूल में परीक्षा आयोजित कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें