फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 24 को, आप भी कर सकते हैं महादान

Wed, 20 Jun 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रक्त के अभाव में किसी मरीज का इलाज प्रभावित न हो, इसी मकसद से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन 24 जून (रविवार) को रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है। 
विज्ञापन


शिविर अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा, एसएन मेडिकल कालेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लगाया जाएगा। जहां आप रक्तदान कर सकते हैं। 

यदि आप भी जनहित के इस कार्य में सहयोग करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। रक्तदान शिविर में महिला-पुरुष रक्तदान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

कैंप में जुटने वाला ये रक्त थेलेसीमिया मरीज, कैंसर मरीज, लावारिस मरीज, एनमिक गर्भवती महिलाओं के इलाज में उपयोग में लाई जाएंगी। 

फाउंडेशन ऐसे सभी महादानियों से रक्तदान करने की अपील करता है। एसएन कालेज के पैथोलॉजिस्ट डॉ. हरेंद्र यादव बताते हैं कि रक्त करने से कोई शारीरिक कमजोरी नहीं होती। 

रक्त की सिफलिस, मलेरिया, हेपेटाइटिस, एचआईवी की जांच भी की जाती है। इस तरह से मरीज सेवा का पुण्य मिलने के साथ ही बीमारियों की जांच भी निशुल्क हो जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें