फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: 6500 जरूरतमंदों को दिया भोजन, 200 परिवारों को राशन

Sat, 18 Apr 2020 03:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमर उजाला के 72वें स्थापना दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से किया सेवा कार्य 
विज्ञापन
जरूरतमंदों को बांटा राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अमर उजाला के 72 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से 6500 जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट दिए। 200 परिवारों को हफ्तेभर का राशन दिया गया। इतने ही लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। कोरोना से लड़ाई के लिए जरूरी विटामिन सी से भरपूर छह क्विंटल संतरों का भी वितरण किया गया। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी है। 
विज्ञापन


स्टोनमैन फाउंडेशन ने 3500 को दिया भोजन

स्टोनमैन क्राफ्ट फाउंडेशन की ओर से शहर में लोहामंडी, शाहगंज क्षेत्र में भोजन के साढ़े तीन हजार पैकेटों का वितरण कराया गया। पुलिस की मदद से यह कार्य किया गया। फाउंडेशन की ओर से शनिवार को अमर उजाला के स्थापना दिवस पर भी भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया। 

व्यापार मंडल ने बांटे छह क्विंटल संतरे

आगरा व्यापार मंडल और आगरा सराफा एसोसिएशन ने अमर उजाला के स्थापना दिवस के अवसर पर छह क्विंटल संतरों का वितरण करवाया। खाने के 1500 पैकेटों के साथ केले बांटे। अमर उजाला के स्थापना दिवस पर 2400 खाने के पैकेटों का वितरण किए गए। 
विज्ञापन

आगरा विकास मंच ने दिए मास्क और सैनिटाइजर 

सफाई कर्मचारियों को दिए सैनिटाइजर और मास्क - फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास मंच ने 100 सफाई कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। लोहामंडी में सफाईकर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर देकर उनका सम्मान किया गया तो वो भावुक हो गए। अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि 100 सफाईकर्मियों को जयपुर हाउस में सम्मानित किया। संयोजक सुनील कुमार जैन व अरविंद शर्मा गुड्डू ने बताया कि लोहामंडी में पुलिस की मदद से भोजन के एक हजार पैकेट वितरित किए। 

नगला टीला शाहगंज में जरूरतमंदों को आटा, चावल, दाल व आलू का वितरण किया। प्रवक्ता संदेश जैन ने बताया कि मोहल्लों में सैनिटाइजेशन का काम जारी है। डॉ. रवि सबरवाल, सुशील जैन, शरद जैन, अतिन जैन, विनय वागचर, डॉ. अनिल अग्रवाल, राजकिशोर, विमल जैन, पार्षद मुकुल गर्ग का योगदान रहा।

150 लोगों को दिए भोजन के पैकेट 

हेल्पिंग हैंड संस्था ने 150 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। वजीरपुरा, घटिया आजम खां में इन्हें वितरित किया गया। संस्था की अध्यक्ष सुमन सुराना ने कहा कि अमर उजाला के स्थापना दिवस के अवसर पर यह सेवा कार्य किया गया है।
विज्ञापन

सरला बाग में जरूरतमंदों को मिला राशन 

दयालबाग के सरला बाग में श्री अग्रवाल संगठन ने 100 जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, महामंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि गर्ग, संयोजक विकास बंसल, राकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल मौजूद रहे। 

कमला नगर में भोजन के पैकेट का वितरण 

कमला नगर में हनुमान एंक्लेव सोसायटी ने 100 जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इन्हें पुलिस के माध्यम से वितरित कराया गया। विमला शर्मा, रविंद्र बंसल, राजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार, शिव कुमार शर्मा, नीतेश अग्रवाल मौजूद रहे। 

घर-घर जाकर बांटे सैनिटाइजर 

सेवा आगरा संस्था ने घर-घर जाकर 100 लोगों को सैनिटाइजर का वितरण किया। अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने बताया कि इस दौरान लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने, साबुन से बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें