फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ कैंप में 483 मरीज हुए लाभान्वित

Wed, 09 May 2018 07:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हेल्थ कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को बरहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 483 मरीज लाभान्वित हुए। 53 मरीजों के ब्लड की जांच की गई। फाउंडेशन की ओर से सभी मरीजों को दवा, सीरप और ड्रॉप उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


शिविर में सबसे ज्यादा मरीज खुजली, एलर्जी, आंख, खांसी, सांस संबंधी बीमारियों के रहे। आंखों की जांच करने पर 12 मरीजों के मोतियाबिंद की शिकायत मिली। इनको ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया। गर्भवती महिलाओं में रक्त की कमी पाई गई। डॉक्टर ने पौष्टिक आहार लेने और नियमित टीकाकरण पर जोर दिया। 

शिविर में पीएचसी प्रभारी डॉ. योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. स्मिता पाठक, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मनीष जैन, डॉ. सत्यप्रकाश सारस्वत, डॉ. राजेश बघेल, अभितांशु नारायण, अरविंद कुमार, परवेज आलम ने सेवाएं दी। फाउंडेशन ने सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इंग्लैंड के डॉक्टर लाल ने देखे मरीज

मरीज का चेकअप करते हुए डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
कैंप में इंग्लैंड के डॉ. लालबहादुर शर्मा ने मरीजों की जांच की, इसमें कई मरीज मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित मिले। कुछ मरीजों को तो पहली बार अपनी बीमारी के बारे में पता चला। उन्होंने इलाज के साथ खानपान में सतर्कता बरतने की हिदायत दी। 

डॉ. लाल बहादुर शर्मा ने कहा कि कैंप में गरीब और जरूरतमंद मरीज आए। मरीजों को पर्चे पर लिखी हर दवाएं मिली। देहात में कैंप लगाकर अमर उजाला फाउंडेशन सही मायने में जनसेवा कर रहा है। 

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में ब्रांडेड दवाएं मिली। जांच की भी सुविधा रही। शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सक एक साथ होने से मरीजों को बड़ा लाभ मिला है। 
विज्ञापन

मरीजों ने ये कहा 

हेल्थ कैंप में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शिविर में आईं मरीज कुसुमा देवी ने बताया कि डॉक्टर ने जांच कर दवाएं दी। खून की जांच भी कराई। एक साथ कई बीमारियों के डाक्टर भी रहे। कैंप से बड़ी राहत मिली। 

एक अन्य मरीज हरी किशोर सिंह ने कहा कि अखबार में कैंप लगने की जानकारी हुई। दोनों बच्चों को यहां दिखाने लाया। डॉक्टर ने बच्चों की जांच की और दवाएं भी मिली। 

गीता देवी ने कहा कि उन्हें आंखों में दिक्कत थी। डॉक्टर ने जांच की। पर्चे पर लिखी दवाएं और ड्रॉप भी मिली है। ऐसे कैंप आगे भी लगाए जाने चाहिए। 
 
काजल शर्मा ने कहा कि कैंप में कई बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर आए। पर्चा बनाने के बाद डॉक्टर्स ने इत्मीनान से देखा। काउंटर से दवाएं भी मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें