फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अमर उजाला फाउंडेशन की पहल, अफजल को बैटरी ट्राईसाइकिल नहीं मानो पैर ही मिल गए

Fri, 14 Oct 2022 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अफजल मजीद ने अमर उजाला फाउंडेशन को पत्र लिखकर ट्राईसाइकिल दिलाने की गुहार लगाई थी। अफजल के पिता रोहता नहर के पास पंक्चर जोड़कर परिवार चलाते हैं। वह पुश्तैनी एक कमरे के घर में रहते हैं।
विज्ञापन
अफजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की टीम बुधवार को जब हाथ-पैरों से दिव्यांग अफजल मजीद के ईदगाह की एक तंग गली में स्थित घर पहुंची तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीम ने बैटरी ट्राईसाइकिल भेंट की तो मानो अफजल को पैर ही मिल गए, वह उछलकर सीट पर बैठ गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। बोले कि अब घिसटकर स्कूल और दुकान तक नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

 

घिसटकर जाना पड़ रहा था स्कूल तक

ईदगाह की बस्ती में रहने वाले अफजल मजीद ने अमर उजाला फाउंडेशन को पत्र लिखकर ट्राईसाइकिल दिलाने की गुहार लगाई थी। अफजल के पिता रोहता नहर के पास पंक्चर जोड़कर परिवार चलाते हैं। वह पुश्तैनी एक कमरे के घर में रहते हैं। जन्म से ही अफजल के दोनों हाथ और पैरों में विकलांगता है। इस कारण वह पैदल बमुश्किल चल पाते हैं। उनको घिसटकर स्कूल तक जाना पड़ रहा था। 

ये भी पढ़ें - Agra: झोलाछाप कर रहे थे मरीजों का उपचार, स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही भागे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब नहीं होगी दिक्कत

अफजल ने बताया कि अब उनको दिक्कत नहीं आएगी। वह इस पर अपने छोटे भाई को भी बैठा सकेंगे। फाउंडेशन ने उनकी मुश्किलें हल कर दीं। अमर उजाला फाउंडेशन ने कानपुर के भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण लिमिटेड से ट्राईसाइकिल खरीदकर भेंट की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें