फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन:  स्वास्थ्य शिविर में 406 मरीज पहुंचे, दांतों और त्वचा से संबंधित बीमारियों की कराई जांच

Wed, 14 Dec 2022 09:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज में लगा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर। शिविर में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों व विद्यालय के स्टाफ ने भी परामर्श प्राप्त किया।
 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन- निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज, खंदारी में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 406 विद्यार्थियों, स्टाफ और अभिभावकों ने दांतों और त्वचा रोग से संबंधित बीमारियों का परीक्षण कराया। विशेषज्ञों ने परामर्श देने के साथ दवाएं भी निशुल्क वितरित की।  
विज्ञापन


वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता और डेंटल एंड कास्मेटिक सर्जन डॉ. संध्या गुप्ता ने मरीजों की जांच की। 337 विद्यार्थियों, 28 अभिभावकों और 41 विद्यालय के स्टाफ ने परामर्श प्राप्त किया। दोनों चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। डॉ. अंकित गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि वह सुबह और शाम दोनों समय ब्रश जरूर करें। नल का पानी सीधा न पीएं, इससे दांतों में सफेद निशान बन जाते हैं। दांतों की अच्छी सेहत के लिए आरओ का ही पानी पीएं। उन्होंने फास्ट फूड न खाने की सलाह दी। 
  
डॉ. संध्या गुप्ता ने कहा कि सर्दियों में त्वचा शुष्क हो जाती है। ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कि तीन से चार लीटर पानी जरूर पीएं। त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए पर नारियल का तेल या मोइस्चराइजर लगाएं। इस दौरान प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत, शिक्षकों में श्यामसुंदर पाल, मोहम्मद आलम, अजय सारस्वत, सनी वर्मा, कामना जैसवाल, स्मृति व पुष्पा पाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें