फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में एएसपी ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, दी अहम जानकारियां

Tue, 23 Oct 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में संबोधित करते एएसपी संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में बताया और सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी।  
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि चुप्पी तोड़ कर अपने साथ होने वाले किसी भी उत्पीड़न की शिकायत पुलिस से करें। उन्होंने बताया कि घर से विद्यालय आते-जाते समय अगर कोई परेशान करता है तो उसकी शिकायत छात्राएं हेल्प लाइन नंबर पर फोन करके दें। शिकायत दर्ज कराने वाली छात्रा का पहचान गोपनीय रखी जाती है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। 

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को जागरुक करते हुए महिला थाना प्रभारी कंचन कटियार ने बताया कि छात्राएं घर से आते जाते वक्त अपने पास कागज की पुढ़िया में मिर्ची पाउडर साथ रखे। जिसे किसी के तंग करने या फिर अन्य उत्पीड़न के वक्त आरोपी की आंखों में डालकर खुद को बचाएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट को भी सीखना चाहिए। 
विज्ञापन
Trending Videos

हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

छात्राओं को संबोधित करते एएसपी संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि महिला एवं बच्चों पर होने वाले उत्पीड़न को रोकने के लिए शासन स्तर से कई हेल्प लाइन संचालित की जा रही है। जिसमें 100 डायल, 1090, 181 आदि हेल्प लाइन शामिल हैं। इन हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करके पीड़ित छात्राएं या फिर महिलाएं मदद ले सकती हैं। 

एएसपी संजय कुमार ने छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया पर अपरिचित लोगों के साथ अपनी कोई बात साझा न करे। सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय पूरी तरह से सावधानी बरतनी चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से वर्तमान समय में काफी अपराधिक घटनाएं घटित हो रही है। 

इसे लेकर पुलिस प्रशासन को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए छात्राएं सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप का प्रयोग सावधानी पूर्वक करे। अनजान और अपरिचित लोगों के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती साझा न करे। 
विज्ञापन

'मन का डर हुआ दूर'

पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि यदि सोशल मीडिया पर उन्हें बार-बार संदेश या फिर अन्य माध्यम से परेशान करता है तो उसकी तत्काल प्रभाव से महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर जानकारी दे। इससे परेशान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्शन ले सके।

छात्रा ज्योति ने कहा कि पुलिस की पाठशाला से मुझे महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी हुई है। इनके बारे में घर पर भी सभी को जानकारी दूंगी। वहीं गायत्री ने बताया कि अभी तक हमने सिर्फ 100 नंबर के बारे में भी जानकारी थी। 1090, 181, 1098 आदि हेल्पलाइन के बारे में आज ही जानकारी हुई है। 

छात्रा गौरी ने कहा कि पुलिस से बात करके बहुत अच्छा लगा। आज से पहले कभी भी पुलिस से बात नहीं की थी। मन में डर था। आज वो दूर हो गया है। छात्रा मंजू ने कहा कि पुलिस की पाठशाला से हमें कई तरह की नई जानकारी मिली है। अब किसी से डरने की जरुरत नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें