सामाजिक सरोकार कार्यक्रम में चर्चा करते विशेषज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो- 90.4 आगरा की आवाज के कार्यक्रम ‘सामाजिक सरोकार’ में रविवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन पर परिचर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
दयालबाग शिक्षण संस्थान में विज्ञान संकाय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण प्रताप सिकरवार ने कहा कि उम्मीद है कि वर्ष 2021 में टीकाकरण से कोरोना संक्रमण पर नियंत्रक पाने में सफलता मिलेगी। विश्व में आठ या नौ वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति हो गई है।
देश में दो वैक्सीन को अनुमति मिली है। वैक्सीन से उन लोगों को बचाया जा सकेगा, जो अभी तक संक्रमित नहीं हुए हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कोरोना वैक्सीन लगाया जाना है। देश की दोनों वैक्सीन बांह में लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने के बाद डॉक्टर निगरानी करेंगे।