अपराजिता कार्यक्रम में छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जिले में 28 एंटी रोमियो स्क्वैड की टीमें स्कूल-कॉलेज के बाहर और बाजार व प्रमुख स्थलों पर सक्रिय रहती हैं। इनमें तैनात महिला अधिकारी मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं। इनसे मदद लेकर कार्रवाई कराई जा सकती है। महाविद्यालय की प्राचार्या मोहिनी तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
...तब थाने की जरूरत नहीं
कमर सुल्ताना ने कहा कि छात्राएं अपनी शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी कर सकती हैं। इस पर महिला पुलिसकर्मी शिकायत सुनती हैं। थाने आने की जरूरत नहीं। बाद में थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसमें नाम और पता गोपनीय रखा जाता है।
जागरूक रहने की जरूरत
कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि वह खुद जागरूक रहें। अगर, ऑटो-ई रिक्शा, बस में आते समय चालक या कोई और गलत हरकत करता है तो उसका मोबाइल से फोटो खींच लें। वाहन का नंबर नोट कर लें। सुनसान रास्तों पर जाना पड़े तो ग्रुप में ही जाएं। अपने परिजनों और पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर पास रखें। जरूरत पड़ने पर काल करें।
सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
महिला सहायता प्रकोष्ठ की निरीक्षक रंजना सचान ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सुकन्या मंगल योजना के बारे में बताया। छात्राओं से कहा कि वह डरें नहीं। किसी तरह का अपराध होने पर खुलकर बताएं। उन्होंने छात्राओं को बाल अपराध के बारे में भी बताया। महिला अधिकारों की जानकारी दी। परिवार परामर्श केंद्र में होने वाली सुनवाई के बारे में बताया।